
नई दिल्ली। क्रिकेट प्रेमियों के लिए बुरी खबर आई है। क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग अपनी पत्नी आरती अहलावत से अलग हो गए हैं। कुछ दिन पहले युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के अलग होने की खबर आई थी।
क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और आरती अहलावत शादी के 20 साल बाद अलग हो गए। दोनों साल 2004 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।
आरती और वीरेंद्र की प्रेम कहानी 2000 के दशक की शुरुआत में शुरू हुई थी। वर्ष, 2004 में अरुण जेटली के आवास पर आयोजित एक भव्य शादी के साथ समाप्त हुई। अब वे तलाक की ओर बढ़ रहे हैं।
बताया जाता है कि यह जोड़ा पिछले कुछ महीनों से अलग रह रहा है। हाल ही में एक समारोह के दौरान सहवाग ने अपने बेटों और मां के साथ तस्वीरें साझा कीं। हालांकि इसमें आरती का जिक्र या उपस्थिति नहीं दिखी।
बतातें चलें कि सबसे पहले क्रिकेट दिनेश कार्तिक अपनी पत्नी से अलग हुए थे। इसके बाद शिखर धवन, फिर हार्दिक पंड्या, उसके बाद युजवेंद्र चहल के पत्नी से अलग होने की खबर आई थी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8