- हेमंत ने कहा- झारखंड के कई इलाकों से जुड़ी है उनकी यादें
रांची। महान क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती पर आज उन्हें पूरा राष्ट्र नमन कर रहा है। यह दिवस “पराक्रम दिवस” के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के नेताजी सुभाष चंद्र बोस उद्यान स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह दिन हम सभी के लिए ऐतिहासिक है। हमें इस बात का गर्व है कि हमारे बीच एक ऐसी विभूति एवं पराक्रमी पैदा हुए, जिन्होंने इस देश की आजादी की लड़ाई को नई ताकत दी थी। झारखंड, बिहार, बंगाल तथा उड़ीसा से नेताजी का खासा रिश्ता रहा है। यहां के कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां से उनकी कई यादें जुड़ी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नेताजी के विचार और आदर्श आज भी लोगों की आवाज, आत्मविश्वास और ताकत को बढ़ाने का कार्य कर रही है। जब तक यह देश रहेगा, नेताजी का नाम अमर रहेगा। नेताजी को शत-शत नमन।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8