रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग के श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम में स्थित सदगुरु कृपा अपना घर आश्रम (सत्य-प्रेम सभागार) में अन्नापूर्णा भंडारा का आयोजन 19 जनवरी को किया गया। सुरेंद्र बडजात्या एवं किरण देवी बड़जात्या के सानिध्य में उनके भतीजे श्रेयांस बड़जात्या पुत्रवधु प्रियंका बडजात्या, नम्रता जालान द्वारा संचालित किया गया।
अपना घर आश्रम मे मानसिक रूप से कमजोर एवं निराश्रित और दिव्यांग की सेवा की जाती है। यहां उन्हें आश्रय दिया गया है। भोजन, इलाज की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। अभी इस अपना घर में 32 जरूरतमंदों की सेवा की जा रही है। अपना घर आश्रम के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि अन्नपूर्णा भंडारे में आश्रम के उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, डुंगरमल अग्रवाल,निर्मल जालान, विजय अग्रवाल, सुरेश भगत, पूरणमल सर्राफ, सुरेश चौधरी, ओम प्रकाश सरावगी, शिव भगवान अग्रवाल, विशाल जालान, पवन पोद्दार, संतोष देवी अग्रवाल, संजय सर्राफ, श्रवण सिंघानिया आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8