रांची। जेसीआई रांची उड़ान का 13वां शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को होटल ली लेक में हुआ। इसमें अदिति मेवाड़ा ने अपनी टीम के साथ जेसीआई रांची उड़ान की कमान संभाली। कार्यक्रम में जेसीआई रांची उड़ान की आईपीपी ट्विंकल छावनीका ने अदिति मेवाड़ा को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इसके बाद अदिति मेवाड़ ने अपनी टीम को शपथ दिलाई।
नई टीम में उपाध्यक्ष राखी खिरवाल, कोमल रुंगटा, निधि बियानी, पलक नरेडी, विनीता पोद्दार, श्रेष्ठा वालिया, सचिव प्रिया लखोटिया, कोषाध्यक्ष अंजना अग्रवाल, सह सचिव खुशी पाटोदिया, निदेशक अर्पिता पोद्दार, रिंकू चौधरी, रेखा रायका, खुशबू बागला, प्रिया बुधिया, प्रियंका साबू, ज्योति पोद्दार और कंचन पोद्दार शामिल हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ नम्रता मानसरिया ने नई टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि जेसीआई रांची उड़ान के सदस्य कई सामाजिक कार्य करती आ रहीं है। यह कार्य लगातार आगे बढ़ता रहना चाहिए।
जेसीआई रांची उड़ान की फाउंडर अध्यक्ष राखी जैन ने भी नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए हर तरह का सहयोग देने की बात कही।
इस अवसर पर जेसीआई रांची के अध्यक्ष प्रतीक जैन, जेसीआई रांची उड़ान की पूर्व अध्यक्ष आभा भंडारी, अर्चना मुरारका, वृंदा अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, निधि सराफ, राखी गंगवाल के अलावा संस्था के अन्य सदस्य मौजूद थे।
इस अवसर पर जीतो, झारखंड चैंबर, मारवाड़ी युवा मंच, समर्पण शाखा, जेसीआई नियो, जेसीआई यूथ समेत अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8