विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। श्री सूर्य मंदिर बिशुनपुरा के प्रांगण में मकर संक्रांति को लेकर शिवकुमार ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मकर संक्रांति धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाने का निर्णय लिया गया। मकर संक्रांति पर सूर्य मंदिर प्रांगण में मेला का आयोजन भी होगा। मेले में मझिआंव, बरडिहा, मेराल, रमना, नगर ऊंटरी से काफी लोग आते हैं। बांकी नदी तट पर स्थित श्री सूर्य मंदिर को मकर संक्रांति के दिन झालर एवं आधुनिक लाइट से सजाया जाता है। बांकी नदी की बहती धारा अंतर मन को मनमुग्ध एवं बिछोह कर देने वाली होती है।

आपको बताते चलें कि मकर संक्रांति का दिन बहुत खास माना जाता है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन लोग भगवान सूर्य की पूजा करते हैं। यह त्यौहार हर साल धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग गंगा स्नान, सूर्य को अर्घ्य तथा दान-पुण्य जैसे शुभ काम करते हैं।
कमेटी के लोगों ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम किया जाएगा। मंगलवार को भव्य मेला एवं कीर्तन का आयोजन, बुधवार को मेला एवं शाम में गंगा आरती किया जाएगा। गुरुवार को शाम 5 बजे मंदिर परिसर में गायत्री महाद्वीप यज्ञ के साथ मेले का समापन किया जाएगा।
मौके पर सूर्य मंदिर के अध्यक्ष शिवकुमार ठाकुर, सचिव महेंद्र कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार मेहता, भुवनेश्वर राम, अशर्फी मेहता, रोहित गुप्ता, गोपाल पाल, नवल प्रसाद गुप्ता, विजय पाल, एस कुमार गुप्ता, अशोक शाह, शिवपूजन विश्वकर्मा, मोतीलाल गुप्ता, लखन देव शर्मा, चंदन चंद्रवंशी, कृष्णा विश्वकर्मा, मनोज मेहता, कमलेश मेहता, पृथ्वीनाथ पाल, सुमंत मेहता, कैलाश पाल सहित कमेटी के लोग उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8