राज्‍य की 56 लाख महिलाओं को 6 जनवरी को मिलेंगे 2500 रुपये

झारखंड
Spread the love

  • राज्यस्तरीय मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम नामकुम में होगा
  • उपायुक्त ने प्रशासनिक-पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक

रांची। राज्यस्तरीय मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम 6 जनवरी, 2025 को रांची के नामकुम के खोजाटोली स्थित आर्मी ग्राउंड में होगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर 2 जनवरी, 2025 को रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में बैठक आयोजित की गयी। उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को उचित व आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि ससमय पूरी तैयारी सुनिश्चित करें।

टीम की प्रतिनियुक्ति करें

बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा कार्यक्रम स्थल पर पंडाल, मंच निर्माण, अतिथियों/लाभुकों के लिए भोजन-पेयजल, सुरक्षा, पार्किंग आदि व्यवस्था की बारीकी से जानकारी ली। दूसरे जिलों से आनेवाले लाभुकों के लिए चिन्हित स्थानों पर अधीनस्थ कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर भोजन/पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। नगर निगम के संबंधित पदाधिकारी को उपायुक्त ने पर्याप्त संख्या में चलंत शौचालय की व्यवस्था एवं कार्यक्रम के दौरान और बाद में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान साफ-सफाई के लिए टीम की प्रतिनियुक्ति करें।

राशि ऑनलाइन ट्रांसफर होगी

राज्य सरकार की महत्वकांक्षी मंईयां सम्मान योजना के राज्यस्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। योजना के तहत राज्य की 56 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खाते में दिसंबर माह से बढ़ी हुई 2500 रुपये की सम्मान राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की जायेगी। पहले यह समारोह 28 दिसंबर, 2024 को होने वाला था। हालांकि देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद राज्य में सात दिनों के राजकीय शोक के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX