+2 उच्च विद्यालय में लिट्रेसी क्लास सह जागरुकता शिविर का आयोजन

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। राजकीयकृत शहीदेव +2 उच्च विद्यालय, ख़रौंधा में लिट्रेसी क्लास सह सशक्ति‍करण जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। नालसा एवं झालसा के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष नलि‍न कुमार व जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गढ़वा के सचिव रवि चौधरी के आदेश पर कार्यक्रम हुआ। इसकी अध्‍यक्षता प्रधानाध्यापक मो. सलमान राइन ने की।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को कानून की जानकारी देते हुए मौलिक अधिकार व मौलिक कर्तव्य आदि विषय पर चर्चा की गई। प्रधानाध्यापक से पीएलवी राम नरेश मेहता ने कहा कि बच्चों के बीच इन विषयों पर प्रतियोगिता का आयोजन कर उनकी प्रतिभा निखारी जाएं। मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया जाए।

प्रधानाध्यापक ने आश्वस्त करते हुए कहा कि कुछ दिनों में इस तरह के कानूनी विषयों पर निश्चित रूप से प्रतियोगिता का आयोजन कर संवाद के जरिए बच्चों की प्रतिभा बाहर लाई जाएगी। उन्हें जागरूक भी किया जाएगा। इस अवसर पर अधिकार मित्र राम नरेश मेहता, परशु राम, नवनीत कुमार दुबे व कृष्णा यादव भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8