मंईयां सम्मान योजना की राशि के लिए करना होगा इंतजार, जानें वजह

झारखंड
Spread the love

रांची। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि के लिए महिलाओं को अभी और इंतजार करना होगा। इसे लेकर आयोजित र्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की गई है।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ० मनमोहन सिंह का निधन 26 दिसंबर, 2024 को नई दिल्‍ली स्थित एम्‍स में हो गया है। दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में भारत सरकार द्वारा 26 दिसंबर, 2024 से 1 जनवरी, 2025 तक सात दिवसीय राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया गया है।

झारखंड सरकार द्वारा भी सात दिनों के राजकीय शोक का निर्णय लिया गया है। उक्त अवधि में झारखंड के उन सभी भवनों, जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाते हैं, पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे एवं किसी भी प्रकार के राजकीय समारोह का आयोजन नहीं किया जायेगा।

राजकीय शोक के मद्देनजर 28 दिसंबर, 2024 को नामकुम के खोजाटोली में आयोजित होनेवाले राज्यस्तरीय झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम भी स्थगित किया गया है। इस दिन मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन महिलाओं के खाते में राशि डालने वाले थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX