पत्नी की इलाज के दौरान मौत, हजारीबाग एसडीओ पर केस दर्ज

झारखंड अपराध
Spread the love

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग सदर एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनिता कुमारी की मौत शनिवार की सुबह इलाज के दौरान हो गई। वह रांची के देवकमल अस्पताल में भर्ती थी। मौत के बाद एसडीओ के ससुराल वालो ने उनपर अनिता को जलाकर मार देने के आरोप लगाया है। लोहसिंघना थाने में केस दर्ज कराया है।

मृति‍का के भाई राजू कुमार गुप्ता की लिखित शिकायत पर एफआईआर दर्ज किया गया है। इसमें एसडीओ के अलावा उनके पिता दुर्योधन साव, छोटा भाई शिवनंदन कुमार और छोटे भाई की पत्नी रिंकू देवी को आरोपित बनाया गया है। एफआईआर में मृतक के भाई ने कहा है कि बहन बार-बार कहती थी कि उसके पति का दूसरी महिला से अवैध संबंध है। इस बात पर दोनों के बीच विवाद होता था। इस मामले में एक बार दोनों परिवारों के बीच बातचीत भी हुई थी।

तब एसडीओ ने कहा था कि आगे शिकायत करने का मौका नहीं मिलेगा। इसके बाद फिर पति-पत्नी में विवाद हुआ। हमलोग आए तब एसडीओ ने कहा था कि जहां जाना है जाओ, कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। मैं अनुमंडल पदाधिकारी हूं। तुम सबको बर्बाद कर दूंगा। ऐसी ही धमकी एसडीओ के पिता, छोटे भाई और उसकी पत्नी ने भी दी थी।

मृति‍का के भाई के मुताबिक 26 दिसंबर की सुबह 8.45 बजे एसडीओ के भाई ने फोन कर कहा कि अनिता जल गई है। इतना कहकर फोन काट दिया। फिर फोन करने पर पता चला कि हजारीबाग के एक अस्पताल से बहन को रेफर कर दिया गया है। उन्हें बोकारो के बीजीएच ले जा रहे हैं। घटना कब हुई, कैसे हुई, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी। बाद में पता चला कि घटना सुबह सात बजे की है। हमलोग बोकारो पहुंचे तो देखा कि बहन बुरी तरह से झुलस चुकी थी। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि वह 65 फीसदी तक झुलस गई थी। जहां इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

इस बारे में एसडीओ अशोक कुमार ने कहा कि गुरुवार को पत्नी मॉर्निंग वॉक जाने को तैयार थी। घर में रंग-रोगन का काम चल रहा है। इसलिए मैंने पत्नी को रोका तो वह नाराज हो गई और खुद पर तेल छिड़ककर आग लगा ली। उसे बचाने में मेरे हाथ भी जल गए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX