रांची। रांची जिले के कांके प्रखंड परिसर में बीडीओ, सीओ सहित कर्मचारियों का आवास बन रहा है। ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का आरोप लगाया। निर्माण कार्य बंद करा दिया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा को दी। सूचना मिलते ही सुरेश बैठा ने प्रखंड परिसर स्थित बन रहे सरकारी आवास का निरीक्षण किया।
विधायक ने कहा कि आवास निर्माण में निम्न स्तरीय बंग्ला भट्ठा निर्मित ईंट व लोकल सरिया का इस्तेमाल किया जा रहा है। साइट पर लग रहे ईंट को उठाकर देखा। बताया कि गुणवतापूर्ण कार्य नहीं होने पर भविष्य में भवन कभी भी गिर सकता है। इससे जानमाल का नुकसान हो सकता है। कहा कि बीडीओ व सीओ को समय-समय पर यहां हो रहे कार्य का निरीक्षण करना चाहिए। ठेकेदार द्वारा शिलापट्ट पर प्राक्कलित राशि का जिक्र नहीं करने पर विधायक ने नाराजगी जतायी।
ज्ञात हो कि ग्रामीण विकास विभाग की ओर से बीडीओ, सीओ, तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के लिए 19 फ्लैट का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसकी प्राक्कलित राशि 4.50 करोड़ की है। इसका शिलान्यास सांसद संजय सेठ व तत्कालीन विधायक समरीलाल ने 23 फरवरी, 2024 को किया था। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष संजर खान, लालचंद सोनी, अबू तलहा, अख्तर हुसैन, गौरीशंकर महतो, अशोक महतो, अरविंद राम आदि थे।
इस बारे में पूछे जाने पर ठेकेदार ने बताया कि एक दो गाड़ी ईंट खराब हो सकती है। निर्माण कार्य लगभग 90 प्रतिशत हो चुका है। 4.50 करोड़ में अभी तक एक करोड़ का भुगतान विभाग द्वारा दिया गया है। बकाया भुगतान विभाग द्वारा नहीं किया गया है। अपना पैसे लगाकर निर्माण कार्य पूरा कराया जा रहा है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX