महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष वैश्य मोर्चा के पदधारि‍यों ने ली शपथ

झारखंड
Spread the love

  • समाज के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा
  • 16 दिसंबर से झंडा लगाओ अभियान
  • 22 दिसंबर को लगेगा प्रशिक्षण शिविर

रांची। राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय पदधारी, जिलाध्यक्षों को शपथ ग्रहण कराया गया। वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने केंद्रीय पदधारी एवं सदस्यों को समाज और संगठन के प्रति निष्ठा रखने एवं संघर्ष में समर्पित भाव से साथ देने की शपथ दिलाई।

सभी पदधारी, सदस्यों एवं जिलाध्यक्ष को निर्देश दिया कि 16 दिसंबर को अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों में वैश्य मोर्चा का झंडा लगाएं। इस दिन झंडा लगाओ अभियान की शुरुआत करेंगे। यह भी तय किया गया कि सभी स्तर के पदधारियों के लिए 22 दिसंबर को रांची में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसके पूर्व केंद्रीय पदधारी और जिलाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में बैठक करके समाज के बुनियादी मुद्दों को जानने का काम करेंगे। इसके पूर्व सभी लोगों ने महात्मा गांधी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि देकर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने कहा कि संविधान में वैश्य एवं पिछड़ों के समग्र विकास के लिए काफी प्रावधान किए गए हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन द्वारा लगातार अनदेखी की जाती रही है। यह काफी दुखद है। वैश्य मोर्चा के पदधारी एवं सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्र में जुझारू आंदोलन शुरू करना होगा। अब उपेक्षा और जुल्म बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस अवसर पर एक प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से वैश्य एवं ओबीसी के लिए सकारात्मक भूमिका निभाने का आग्रह किया गया।

इस अवसर शपथ ग्रहण करने वालों में कार्यकारी अध्यक्ष रेखा मंडल, हीरानाथ साहु, मोहन साव, वरीय उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार साहु, रामसेवक प्रसाद, डॉ. माधवचंद्र मंडल, केंद्रीय उपाध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद, लक्ष्मण साहु, प्रमोद चौधरी, प्रधान महासचिव इंदुभूषण गुप्ता, उप-प्रधान महासचिव सह प्रवक्ता उपेन्द्र प्रसाद, अशोक गुप्ता, केंद्रीय महासचिव दिलीप प्रसाद, कपिल प्रसाद साहु, विष्णु मंडल, गजेंद्र केशरी, रामाशंकर राजन, शिव प्रसाद साहु शामिल थे।

इसके अतिरिक्‍त केंद्रीय सचिव ध्रुव साह, चतुर साहु, संगठन महासचिव कृष्णा प्रसाद साहु, अनिल वैश्य, केंद्रीय संगठन सचिव लखन अग्रवाल, जगदीश साहु, मीडिया प्रभारी राहुल कुमार साहु, केंद्रीय सदस्य नरेश साहु, संजय कुमार साहु, रांची जिलाध्यक्ष रोहित कुमार साहु, देवघर जिलाध्यक्ष राजकुमार बर्णवाल, महिला मोर्चा की अध्यक्ष रेणू देवी, कार्यकारी अध्यक्ष दीपारानी कुंज, युवा मोर्चा अध्यक्ष हलधर साहु, सचिव आदित्य पोद्दार, छात्र मोर्चा अध्यक्ष युवराज कुमार, मनोज चौरसिया, डॉ. युगेश प्रजापति, जितेन्द्र चौधरी आदि मुख्य रूप से भी शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX