देवघर। शैक्षणिक भ्रमण सह पिकनिक के तहत उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बेलवरना के बच्चों ने रविवार को गिरिडीह जिले के खंडोली पर्यटन स्थल का भ्रमण कर पिकनिक का लुत्फ उठाया। पहली बार खंडोली पहुंच कर सभी बच्चे काफी आनंदित थे। एक साथ बस के माध्यम से शैक्षणिक भ्रमण को लेकर बच्चों में खुशी देखी गई।
बच्चों ने जहां पार्क का भ्रमण किया, वहीं लड़कों ने खंडोली पहाड़ भी चढ़ा। सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विश्वनाथ पंडित ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों में उत्साह का संचार हुआ। रविवार होने के कारण पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। अभिभावकों की अनुमति से बच्चे शैक्षणिक भ्रमण सह पिकनिक का आनंद लिया।
सहायक शिक्षक सह पिकनिक संयोजक दिलीप कुमार राय ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों का उत्साहवर्धन होता है। बच्चों ने पिकनिक का आनंद लिया।विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे बच्चों से परिचित भी हुए। गिरिडीह जिले के कई शिक्षकों से भी बच्चे रूबरू हुए।
शैक्षणिक भ्रमण के मौके पर सहायक अध्यापक अनिता सहाय, राजेश्वर प्रसाद सिंह,ललन कुमार साह, अध्यक्ष पिंकू यादव, गिरीडीह के शिक्षक मुन्ना कुशवाहा, रोहित मंडल, बिजय नंदन त्रिवेदी, मनोज मंडल, विजय कुमार, अभिभावक प्रकाश पंडित, गौरव पंडित, सुशांत पंडित, सोनम कुमारी, अनुराधा कुमारी, साधना कुमारी, अनिता कुमारी, रुम्पा कुमारी, खुशबू कुमारी, कुसुम कुमारी, कोमल कुमारी,ज्योति कुमारी, सिमरन कुश्याम सुंदर पंडित, जयनाथ कुमार, मणिकांत यादव, पिंटू मंडल समेत दर्जनों बच्चे पिकनिक में शामिल थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX