ट्रेनों का होगा सामान्य परिचालन, हटिया – आनंद विहार फिर चलेगी

झारखंड
Spread the love

रांची। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत विकास कार्य के लिए रांची रेल मंडल से परिचालित कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था। मार्ग में परिवर्तन किया गया था। अब ये ट्रेनें सामान्य रूप से परिचालित होंगीं। इसके अलावा हटिया – आनंद विहार फिर से चलेगी।

ट्रेन संख्या 18601/18602 टाटानगर – हटिया – टाटानगर एक्सप्रेस 4 दिसंबर, 2024 को सामान्य रूप से परिचालित होंगी।

ट्रेन संख्या 08151/08152 टाटानगर – बरकाकाना – टाटानगर पैसेंजर 4 दिसंबर, 2024 को सामान्य रूप से परिचालित होंगी।

ट्रेन संख्या 22892 रांची – हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस 5 दिसंबर, 2024 को अपने निर्धारित मार्ग कोटशिला – पुरुलिया – टाटानगर – खड़गपुर  होकर चलेगी।

जाड़े में कोहरे के मौसम की वजह से रांची रेल मंडल से परिचालित ट्रेन संख्या 12873/ 12874 हटिया – आनंद विहार टर्मिनल- हटिया एक्सप्रेस को रद्द किया गया था। अब इन ट्रेनों को पुनः बहाल कर दिया गया है।

ट्रेन संख्या 12873 हटिया – आनंद विहार टर्मिनल (त्रि साप्ताहिक) एक्सप्रेस 5 दिसंबर, 2024 से हटिया से पुनः परिचालित होगी।

ट्रेन संख्या 12874 आनंद विहार टर्मिनल – हटिया (त्रि साप्ताहिक) एक्सप्रेस 6 दिसंबर, 2024 से आनंद विहार टर्मिनल से पुनः परिचालित होगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX