
- हम सभी का कर्तव्य है कि हम अपने आस-पास की सफाई का ध्यान रखें : कुंदन सिंह
गुमला। चैनपुर प्रखंड मुख्यालय में 32वीं वाहिनी एसएसबी कमांडेंड राजेश कुमार सिंह के निर्देश पर जवानों और स्थानीय स्कूल के बच्चों ने ‘स्वच्छ भारत, स्वच्छ ही सेवा’ के तहत जागरुकता रैली निकाली। इसका उद्देश्य स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना और वातावरण की सुरक्षा के महत्व को समझाना था।
रैली एसएसबी के एसई कुंदन सिंह की अगवाई में बीडीओ आवास से शुरू हुई, जहां जवानों और बच्चों ने एक साथ मिलकर स्वच्छता के नारे लगाए। रैली के दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान भी चलाया। लोगों को कचरा नहीं फेंकने के लिए प्रेरित किया।
स्कूली बच्चों ने भी रैली में उत्साह के साथ भाग लिया। वे स्वच्छता के महत्व को दर्शाने वाले बैनर और पोस्टर लिए हुए थे। बच्चों ने अपने साथी छात्रों और समुदाय के लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने के लिए प्रस्तुत किए।
रैली का समापन बीडीओ आवास के समीप पर हुआ। यहां सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि वे अपने जीवन में स्वच्छता को प्राथमिकता देंगे। इसे अपने आसपास के लोगों में भी फैलाएंगे। मौके में एसएसबी के अधिकारी एवं जवान और सरस्वती शिशु मंदिर, कन्या मध्य विद्यालय चैनपुर के शिक्षक एवं बच्चे मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX