रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के नागपुरी विभाग में पद्मश्री गिरिधारी राम गौंझू की जयंती के अवसर पर ‘झारखंडी भाषा-संस्कृति की वर्तमान स्थिति’ पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन 6 दिसंबर को किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. मनोज कच्छप ने कहा कि आज के समय में अन्य भाषाओं के साथ मातृभाषा को भी जानना अति आवश्यक है।
कार्यक्रम में उपस्थित संजय कुमार साहु ने कहा कि पद्मश्री गौंझू जैसे सभी झारखंडी महापुरुषों का जयंती मनाना चाहिए। स्टेला टोप्पो ने कहा कि उनके नाटकों में आज भी झारखंडी संस्कृति की झलक दिखाई पड़ती है। कार्यक्रम का संचालन पन्नालाल महतो ने किया। कार्यक्रम में विभाग के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX