रांची। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग (अल्पसंख्यक कल्याण को छोड़कर) मंत्री चमरा लिंडा के आप्त सचिव अनुराग लकड़ा को बनाया गया। वह सिमडेगा में एसडीओ के पद पर कार्यरत थे। इसका आदेश कार्मिक विभाग ने जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य सेवा के पदाधिकारी अनुराग लकड़ा, संप्रति अनुमंडल पदाधिकारी, सिमडेगा को मंत्री चमरा लिंडा का आप्त सचिव (सरकारी कोटा) बनाया गया है। उनके द्वारा पदभार ग्रहण करने की तिथि से उन्हें नियुक्त किया जाता है।
यह नियुक्ति श्री लकड़ा की सेवा कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग से इस विभाग में प्राप्त होने की प्रत्याशा में की जाती है। यह नियुक्ति बिल्कुल अस्थायी एवं को-टर्मिनस है। किसी भी समय बिना किसी पूर्व सूचना के समाप्त की जा सकेगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX