आरकेएमयू का शिष्‍टमंडल सीसीएल के डीपी से मिला, रखीं ये मांगें

झारखंड
Spread the love

रांची। राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन का एक शिष्‍टमंडल महामंत्री सह जेबीसीसीआई सदस्य राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सीसीएल के निदेशक (कार्मिक) हर्षनाथ मिश्रा से मिला। एनके क्षेत्र की प्रमुख समस्या, कार्मिक व असैनिक विभाग में अधिकारि‍यों की कमी की ओर उनका ध्यान आकर्षित किया।

शि‍ष्टमंडल ने क्षेत्र को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अधिकारियों का पदस्थापना करने, केन्द्रीय अस्पताल डकरा को शक्ति प्रदान करने, राजहरा क्षेत्र के लिए डाल्टनगंज में एक अस्पताल को मनोनयन सूची में शामिल करने आदि‍ की मांग रखी।

निदेशक कार्मिक ने मांगों पर शीघ्र विचार करने का भरोसा दिलाया। शि‍ष्टमंडल में राघव चौबे, सुनील कुमार सिंह, तिला महतो, रवीन्द्र प्रताप सिंह भी शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX