अनुसंधानकर्ताओं को मिली ई पुलिसिंग और ई साक्ष्य संग्रह की जानकारी

झारखंड
Spread the love

  • जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने अनुसंधानकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण
  • साक्ष्य संग्रह में सावधानी बरतने एवं संवेदनशीलता की जरूरत : सचिव

लातेहार। झालसा, रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने लातेहार टाउन हॉल में जिले के अनुसंधानकर्ता पुलिस पदाधिकारियों को प्राशिक्षण दिया गया। बतौर मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिवम चौरसिया ने अनुसंधानकर्ता पुलिस पदाधिकारियों को साक्ष्य संग्रह में सावधानी बरतने एवं संवेदनशीलता रखने के बारे में बताया।

कई विषयों पर की चर्चा

श्री चौरसिया ने अपराधिक घटनाओं का अनुसंधान सही तरीके से करने और वास्तविक अपराधी को सजा दिलाने के लिए जरूरी तत्वों के बारे में बताया। इसके साथ पुलिस पदाधिकारियों को पोक्सो एक्ट, मोटर दुर्घटना, एनडीपीएस के विषय में जरूरी विभिन्न साक्ष्य एवं उसके संग्रह के तरीके को विस्तार से बताया। उन्होंने मोटर दुर्घटना में पीड़ितों को मुआवजा दिलाने में पुलिस की कैसे मदद कर सकती है, इसके बारे में भी बताया।

ये अनुसंधानकर्ता मौजूद

इस अवसर पर एएसआई सुभाष यादव, एएसआई पिंटू कुमार, एएसआई अर्जुन सिंह, इंस्पेक्टर उमेश प्रसाद सिंह, एएसआई कुबेर प्रसाद, एसआई राजन अधिकारी, एएसआई इंदू देवी, एएसआई रीता देवी, एएसआई ललू राम, एएसआई विश्वनाथ राम, एएसआई महेंद्र कुमार रजक, एसआई संतोष कुमार सहित जिला के अन्य अनुसंधानकर्ता अधिकारी मौजूद थे।

ई साक्ष्य व चुनौतियों पर चर्चा

कार्यक्रम में मुख्यालय डीएसपी संजीव कुमार मिश्रा ने उपस्थिति पुलिस कर्मियों को वर्तमान में ई साक्ष्य ऐप के माध्यम से अनुसंधान करने के तरीके एवं महत्व के बारे में बताया। उन्होंने इस प्रक्रिया में होने वाले चुनौतियों के बारे में भी चर्चा की। साथ ही पुलिस पदाधिकारियों टीम वर्क करने एवं संवेदनशीलता के साथ काम करने की सलाह दी।

इन्होंने दी तकनीकी जानकारी

मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिवम चौरसिया, मुख्यालय डीएसपी संजीव कुमार के अलावा साइबर थाना प्रभारी एसआई पिंटू कुमार ने साइबर तकनीकी, एएसआई टिंकू कुमार ने कोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम, एएसआई अशोक डे ने फिंगर प्रिंट तकनीक के बारे में जानकारी दी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX