कांडी प्रखंड मुख्‍यालय में अतिक्रमण हटाओ अभियान मेन रोड से शुरू

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। कांडी प्रखंड मुख्यालय में अतिक्रमण हटाओ अभियान मेन रोड से शनिवार को शुरू हुआ। कांडी अंचल पदाधिकारी राकेश सहाय के नेतृत्व व पुलिस इंस्पेक्टर सुनील कुमार एवं थाना प्रभारी अविनाश राज की उपस्थिति में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ दो जेसीबी मशीन के साथ अतिक्रमण हटाए जाने का काम शुरू हुआ। प्रखंड कार्यालय के दक्षिण तरफ से कार्य प्रारंभ हुआ।

इस दौरान अशोक कुमार गुप्ता, संतोष गुप्ता के घर के सामने का एस्बेस्टस शीट व नाली के ऊपर का अतिक्रमण हटाया गया। वारिस खान के सामने का अतिक्रमण हटाया गया। सड़क के दोनों तरफ बनी नाली के ऊपर से अतिक्रमण हटाया गया। बहुत लोग अपना अवैध कब्जा खुद से हटा लिए।

इस अभियान के कई दिनों पूर्व विनोद चौधरी, विजय पुस्तक भंडार, पवन कुमार, मेहंदी अंसारी, लक्ष्मण राम, राम नाथ साह, मुरारी प्रसाद, शिव शंकर साह, चरित्र चौरसिया, बंधु चौरसिया एवं सुनील पान दुकान ने अपना अतिक्रमण खुद से हटा लिया था। कर्पूरी चौक के पास शशि फास्ट फूड दुकान द्वारा बनाए गए फर्श को भी तोड़ा गया। अतिक्रमण हटाने का काम चल रहा था।

मालूम हो कि गढ़वा जिला का सबसे बड़ा अतिक्रमण कांडी बाजार में है। इसमें से चार एकड़ 6 डिसमिल के भूखंड को प्रशासन ने अब कब्जाधारियों की निजी मिल्कियत मान लिया है। प्रशासन के अनुसार केवल 78 डिसमिल बाजार की सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया जाना है। इसके लिए मापी के बाद 67 कब्जाधारियों को नोटिस दिया गया है।

बीते, 20 दिसंबर को अंचल पदाधिकारी ने खुद से माइक से अनाउंस करते हुए सभी कब्जाधारियों को अतिक्रमण स्वयं हटा लेने को कहा था। उसके नौवें दिन अतिक्रमण हटाए जाने का कार्य मेन रोड से प्रारंभ हुआ है। तत्कालीन अंचल पदाधिकारी जोहन टुडू ने 78 डिसमिल में से 41 डिसमिल पर से झुग्गी झोपड़ी एवं छोटी दुकानों को हटाकर अतिक्रमण हटाए जाने की खानापूर्ति की थी। इसके कुछ ही दिनों के बाद पुन: उसी स्थान पर अतिक्रमण कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX