CLAIM : प्रवचन दे रहे अभिनव अरोड़ा पर पीछे से एक सांड ने हमला कर दिया।
FACT CHECK : बूम ने पाया कि वायरल वीडियो को अभिनव अरोड़ा के एक मूल वीडियो से एडिट करके बनाया गया है. इसके एआई जनेरेटेड होने की संभावना है। मूल वीडियो में अभिनव अरोड़ा पर सांड ने हमला नहीं किया है।
धार्मिक इंफ्लुएंसर 10 साल के अभिनव अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में वह कहते हैं ‘अगर आपका कोई भी शुभ कार्य अटक रहा हो, हो नहीं पा रहा हो तो…’ तभी पीछे से एक गाय उन पर हमला कर देती है।
बूम ने पाया कि यह वायरल वीडियो एडिटेड है। इसके एआई जनेरेटेड होने की संभावना है। मूल वीडियो में अभिनव अरोड़ा अपना पूरा प्रवचन देते दिखाई दे रहे हैं, पीछे बैठी गायें उन पर हमला नहीं कर रही हैं।
एक्स पर एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘इसकी **** सांड भी बर्दाश्त नहीं कर पाया’।

फेसबुक (आर्काइव लिंक) पर भी यह वीडियो वायरल है।
फैक्ट चेक
बूम ने वीडियो की पड़ताल के लिए सबसे पहले अभिनव अरोड़ा के सोशल मीडिया अकाउंट को चेक किया। हमें अभिनव अरोड़ा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 8 नवंबर 2024 को शेयर किया गया एक वीडियो मिला।
इस वीडियो में एक गोशाले में बैठकर अभिनव अरोड़ा अपना पूरी बात कहते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान उन पर कोई हमला नहीं हुआ है।
अभिनव अरोड़ा के मूल वीडियो को देखने पर स्पष्ट रूप से पता चलता है कि वायरल वीडियो को एडिट किया गया है। वायरल वीडियो का कलर काफी सेचुरेटेड है और वीडियो का एक हिस्सा काफी पिक्सेलेटेड भी है।
हमने एआई डिटेक्टर टूल True Media पर इस वीडियो को चेक किया। इसके अनुसार, वीडियो के एआई जनेरेटेड होने की संभावना 90 प्रतिशत तक है।
यह कहानी मूल रूप से [बूम] द्वारा प्रकाशित की गई थी { https://hindi.boomlive.in/fact-check/abhinav-arora-being-hit-by-cow-horn-ai-manipulated-video-27236} और इसे शक्ति कलेक्टिव के तहत [dainikbharat24.com] द्वारा पुनः प्रकाशित किया गया है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX