- एचआईवी के विरुद्ध जागरुकता अभियान चलाएं युवा : डॉ विष्णु चरण महतो
रांची। रांची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में विश्व एड्स दिवस पर आरयू के भूगर्भ शास्त्र विभाग के सभागार में संगोष्ठी, भाषण प्रतियोगिता, शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। जागरुकता रैली का आयोजन भी किया गया। एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने इसकी अध्यक्षता की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा नैक मूल्यांकन के तैयारी में अति व्यस्त होने के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। हालांकि अपना लिखित संदेश भिजवाया। इसे डॉ ब्रजेश कुमार ने पढ़ा।
अपने संदेश में कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि पूरा विश्व एड्स के विरुद्ध जागरुकता अभियान चला रहा है। इसे रोकने पर चिंतन मंथन हो रहा है। उन्होंने कहा कि संयम एवं समझदारी से एड्स को रोका जा सकता है। सभी को सामूहिक प्रयास कर इसके विरुद्ध सघन जागरुकता अभियान चलाना होगा।
विशिष्ठ अतिथि आरएलएसवाई महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विष्णु चरण महतो ने कहा कि एचआईवी के विरुद्ध जागरुकता अभियान युवा चलाएं। स्वयं को इस लाइलाज बीमारी से बचते हुए दूसरों को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि जागरुकता ही एड्स जैसे घातक बीमारी से बचाव है।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अतुल कुमार, द्वितीय स्थान पर कोयल एवं तृतीय स्थान पर क्षणिका रानी रहे। सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
संगोष्ठी को एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी क्रमशः डॉ कुमुद कला मेहता, डॉ अरुण कुमार पांडेय, डॉ हैप्पी भाटिया, डॉ चंचल लकड़ा ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन एनएसएस के टीम लीडर रिकेष कुमार और धन्यवाद पुरुषोत्तम कुमार ने किया।
संगोष्ठी के बाद बेसिक साइंस बिल्डिंग परिसर में एड्स के विरुद्ध जागरुकता अभियान का शपथ एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने कराया। इसके बाद जागरुकता रैली का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस के टीम लीडर्स आकाश मुंडा, आमांशि प्रिया, रोहित राज, स्मृति रानी, कनिष्क कुमार रॉय, अमित पांडेय, स्वरा शाश्वत आदि का योगदान रहा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX