रांची। राजधानी रांची के एसएसपी ने कई थाना प्रभारियों को बदल दिया है। इसका आदेश 20 दिसंबर को जारी कर दिया गया है। सभी को अविलंब योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार डीसीबी शाखा के प्रभारी आदिकांत महतो को कोतवाली का थाना प्रभारी बनाया गया है।
बरियातू थाना में रहीं रेणुका टुडू को रांची महिला थाना का प्रभारी बनाया गया है।
बुंडू थाना में पदस्थापित विश्वजीत कुमार सिंह को विधानसभा थाना का प्रभारी बनाया गया है।
विधानसभा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय की पोस्टिंग कोतवाली थाना में की गई है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX