जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के अध्यक्ष बने राकेश केसरी

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। जायंट्स ग्रुप आफ गढ़वा की बैठक स्थानीय ज्ञान निकेतन स्कूल में ग्रुप अध्यक्ष कमलेश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सत्र 2025 के लिए नए पदधारी का चुनाव सर्वसम्‍मति से किया गया। इसमें राकेश केसरी को सत्र 2025 के लिए अध्यक्ष, अवधेश कुशवाहा को आंतरिक उपाध्यक्ष, चंद्र भूषण सिन्‍हा को बाह्य उपाध्यक्ष, मुजीबउद्दीन खान को फिर से प्रशासनिक निदेशक एवं अशोक केसरी को पुनः वित्त निदेशक चुना गया।

बैठक में सत्र 2025 के चुनाव के लिए गठित समिति दीपक तिवारी, अजयकांत पाठक, विजय केशरी, एमपी केसरी एवं नंदकुमार गुप्ता द्वारा चुनाव का संचालन किया गया। चुनाव पर उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश केशरी सहित सभी नवनिर्वाचित पदधारियों को बधाई दी। पदधारि‍यों ने मानवता की सेवा कर जायन्ट्स को एक नई ऊंचाई पर ले जाने का संकल्प व्यक्त किया।

चुनाव के पूर्व वित्त निदेशक अशोक केशरी ने पूरे साल का आय व्यय प्रस्तुत किया। इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में जायन्ट्स ग्रुप में सक्रिय योगदान के लिए जायन्ट्स के सदस्य विनोद कमलापुरी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

बैठक में ग्रुप अध्यक्ष कमलेश गुप्ता के अलावा जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन सेंट्रल कमेटी के सदस्य अजय कांत पाठक, पूर्व स्पेशल कमेटी सदस्य विजय केशरी, फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी एवं एमपी केशरी, फेडरेशन के वर्तमान उपाध्यक्ष मनोज केशरी, फेडरेशन पदाधिकारी नंदकुमार गुप्ता, गढ़वा ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष ध्रुव केशरी, दीपक तिवारी, अशोक केशरी, अवधेश कुशवाहा, रविन्द्र केशरी, चन्द्र भूषण सिन्हा आदि सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX