पटना। बड़ी खबर बिहार से आ रही है, जहां राजद विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव के कई ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की है। यह कार्रवाई पटना एम्स के सुरक्षा अधिकारी पर दिनदहाड़े फायरिंग करने के मामले में की गई है।
बताते चलें कि खगौल थाना अंतर्गत कोथवां स्थित घर समेत कई ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की है। राजद के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव ने 22 अगस्त 2024 को पटना एम्स के एक अधिकारी पर गोलीबारी करवाई थी और उन्हें धमकी भी दी थी।
इसके बाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और खोजबीन शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी पिंकू यादव अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 3 बंदूक बरामद की है, जिनमें किसी भी बंदूक का लाइसेंस नहीं है। इसके अलावा 11 लाख कैश, नोट गिनने की मशीन, पुराने स्टांप पेपर, जमीन के कागजात आदि मिले हैं।
पुलिस ने इस कार्रवाई में फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट्स भी बरामद किए हैं। जिसमें पैसे के लेनदेन का जिक्र किया गया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX