पुलिस ने छात्राओं की सुरक्षा को लेकर किया पैदल मार्च

झारखंड
Spread the love

रांची। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण, रांची) सुमित कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में रांची जिला के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के सभी थाना में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए पैदल मार्च किया गया। इसके अंतर्गत सभी थाना क्षेत्र में पड़ने वाले स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान एवं गर्ल्स हॉस्टल में जाकर छात्राओं से बात की गई। उनकी समस्याओं को सुना गया।

छात्राओं से कहीं पर छेड़छाड़ का मामला आने पर इस संबंध में 100, 112 डायल कर और क्‍यूआर कोड के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कराने को कहा गया। इसमें उनकी नाम की गोपनीयता रखी जाएगी। इस तरह का कोई मामला आने और उसमें किसी भी पुलिस पदाधिकारी द्वारा लापरवाही बरते जाने पर उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX