गुमला। चैनपुर अनुमंडल के जारी प्रखंड अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय, जारी में शिक्षक अभिभावक बैठक सह बाल शोध मेला का आयोजन किया गया। बाल शोध मेला के मुख्य अतिथि बीपीएम सरफराज अन्सारी थे। मौके पर बच्चों ने विभिन्न विषयों के स्टॉल लगाये गये थे, जिसमे चार्ट पेपर और मॉडल के माध्यम से दिखाया गया। हिन्दी, गणित, अंग्रेजी, इबीएस के साथ-साथ गांव मे किये गये शोध डाटा भी प्रस्तुत किए गये।
इस अवसर पर बीपीएम ने कहा कि अगर अपने बच्चों का सर्वागीण विकास करना है तो शिक्षक अभिभावक की समय-समय पर बैठक होनी चाहिए। बच्चों का मूल्यांकन करना चाहिए, ताकि उनकी कमी को जाना जा सके। अगर किसी बच्चे में कमी होती है तो शिक्षक उनके ऊपर विशेष ध्यान दे।
बाल शोध मेला के विषय में कहा कि बच्चे अपनी क्षमता के अनुसार विभिन्न तरह का मॉडल बनाकर प्रस्तुत कर रहे हैं( ये सराहणीय है। बच्चों को चित्र बनाने में आनन्द आता है। खेल एवं चित्र के माध्यम से बच्चे ज्यादा सीखते हैं। इस कार्य मे सहयोग करने वाले अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं से कहा कि इस तरह बच्चों एवं शिक्षको का मार्गदर्शन करते रहे, ताकि बच्चे सही शिक्षा ग्रहण कर सके।
मौके पर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सौरभ, सोनालिका, मुन्नवर, ओम प्रकाश, वन्दना, महताब, शिक्षक राजीव कुमार, अशोक केरकेट्टा, तस्लीम रजा, राजेन कुजूर, विक्टोरिया एक्का, अमिता तिर्की, रोशन बखला, जोसेफा टोप्पो, बसन्ती केरकेट्टा, अन्जू रेणु खेस, कान्ता ग्रेस जोजवार, दीपशिखा बाखला, नवीन कुमार सिंह, अशोक कुमार खलखो, आभा एक्का, सरोज तिर्की सहित अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX