जन्‍मदिन का बहाना बनाकर नाबालिग को ले गया साथ, किया सामूहिक रेप

झारखंड अपराध
Spread the love

  • शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपि‍त को किया गिरफ्तार

गुमला। चैनपुर थाना क्षेत्र के मालम कतारीकोना निवासी एक नाबालिग के साथ सामूहिक रेप की घटना सामने आई है। पीड़ि‍ता चैनपुर में एक डेरे में रहकर प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय में पढ़ाई कर रही थी। स्कूल में पढ़ाई करते समय एक शिक्षक ने 10 दिसंबर को उसे बताया कि उसका कोई दोस्त मिलने आया है।

पीड़ि‍ता ने शिक्षक से छुट्टी मांगी। बाहर आकर देखा कि राहुल, आकाश, रोहित, आनंद और उसकी दोस्त शिल्पा एक काले रंग की स्कॉर्पियो में बैठे हैं। आकाश ने उसे अपने जन्मदिन का बहाना बनाकर घूमने चलने के लिए कहा। टोंगो के समीप उसे बियर पिलाकर नाबालिग को गुमला ले गए। वहां आकाश ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद आकाश ने नाबालिग और उसकी दोस्तों को वापस छोड़ दिया। फिर जब वह अपने घर लौट रही थी, तब चैनपुर साफी नदी के समीप अमन और राहुल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पीड़ि‍ता की मां ने सभी आरोपियों को सख्ती से सजा देने की मांग की।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश जारी है। चैनपुर थाना प्रभारी कुंदन चौधरी और एसआई दिनेश कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की है। जिप सदस्य मेरी लकड़ा ने घटना की जानकारी ली। स्कूल प्रशासन से अनुरोध किया कि बच्चों को बिना अभिभावक की अनुमति की छुट्टी नहीं दी जाए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX