
पलामू। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के हुसैनाबाद प्रखंड सचिव निर्मल कुमार के नेतृत्व में प्रखंड कार्यकारिणी के सदस्यों ने हुसैनाबाद विधायक सह राजद प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव से पुरंदर बिगहा स्थित आवास पर मंगलवार को मुलाकात की। वर्षांत पर उनके द्वारा शिक्षकों की मुख्य मांगों प्रोन्नति, एमएसीपी पर दिये गये आश्वासन पर चर्चा की। उसपर नववर्ष में शिद्यत से पहल करने का आग्रह किया।
मौके पर विधायक ने वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से बात की। उनसे कहा कि एमएसीपी सर्वहितकारी मांग है। यह शिक्षकों को अवश्य मिलना चाहिए। इसपर उन्होंने तुरंत संज्ञान लेते हुए जनवरी में शिक्षा विभाग के साथ बैठक कर समुचित पहल का भरोसेमंद दिया।
विधायक संजय सिंह यादव ने पलामू जिले में ग्रेड टू से चार में लंबित प्रोन्नति पर अफसोस जाहिर किया। इसे भी जिला स्तर पर 15 जनवरी के पूर्व हल करने की बात कही।
उल्लेख्य है कि एमएसीपी के लिए शिक्षकों ने राजभवन के समक्ष अगस्त, 2024 में अनिश्चित कालीन अनशन किया था। आंदोलन के दौरान 5 अगस्त को आमरण अनशन स्थल पर विधायक स्वयं आये थे। कहा था कि हरसंभव राजनीतिक पहल करेंगे। चुनाव जीत जाने के बाद उन्हें अच्छी तरह से याद है और उस दिशा में पहल करने को तत्पर हैं।
आज की गतिविधियों की जानकारी सचिव निर्मल कुमार ने पलामू जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार दूबे एवं प्रदेश महासचिव राम मूर्ति ठाकुर को दी है। दोनों ने जनवरी में होने वाली संभावित बैठक में शामिल होने की सहमति प्रदान की।
मुलाकात करने वालों में सचिव निर्मल कुमार, कोषाध्यक्ष जितेंद्र राम, कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुमार चौधरी, प्रमोद पासवान, महेंद्र बैठा, सुनील पासवान, हैदरनगर सचिव अरुण कुमार चौधरी, रविन्द्र चौधरी सहित अन्य शिक्षक शामिल थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX