रांची। आजसू पार्टी की केंद्रीय पदधारियों की बैठक 19 दिसंबर को हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में 11 बजे से होगी। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो इसकी अध्यक्षता करेंगे।
इस बैठक में केंद्रीय पदाधिकारियों के साथ ही सभी जिला अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष एवं जिला महासचिव भी भाग लेंगे। कार्यक्रम में विगत विधानसभा चुनाव, सांगठनिक विस्तार एवं भावी रणनीति के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों के विषय में विस्तार से चर्चा की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि 18 दिसंबर को बिनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि पर सभी जिला मुख्यालयों में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX