
रांची। मां शारदे मंच ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती पर बिरसा चौक स्थित सेवा भारती केंद्र में सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें गुरु नानक सेवक जत्था के करण अरोड़ा को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, नियमित रक्तदान और प्लेटलेट्स डोनेट करने के लिए सम्मानित किया गया।
मां शारदे मंच के अध्यक्ष गुरुशरण प्रताप और नीतू सिंहा ने संयुक्त रूप से करण अरोड़ा को संस्था की ओर से सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईएएस के.एल. पाण्डेय थे। इस मौके पर फिजिशियन डॉ केपी सिन्हा, समाजसेवी अरुण शर्मा, इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बीएन पाण्डेय और गुरुनानक सेवक जत्था के सूरज झंडई मौजूद थे।
करण अरोड़ा को यह सम्मान मिलने पर गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा के प्रधान द्वारका दास मुंजाल, सचिव अर्जुन देव मिढ़ा, उप प्रधान सुरेश मिढ़ा, हरविंदर सिंह बेदी, नरेश पपनेजा, प्रेम मिढ़ा, डॉ अजय छाबड़ा, नीरज गखड़, अश्विनी सुखीजा, रमेश गिरधर, गुरुनानक सेवक जत्था के सूरज झंडई, पीयूष मिढ़ा, रौनक ग्रोवर, कशिश नागपाल, सागर गिरधर, जीत सिंह, विन्नी खत्री ने हर्ष व्यक्त किया है। उनके द्वारा किए की जा रही मानवता की सेवा को सराहनीय बताया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX