Jharkhand Weather : रांची। पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने से आसमान से बादल छंट गए हैं। हवा चलने लगी है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कल यानी 11 दिसंबर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसका प्रभाव कई जिलों में देखने को मिलेगा। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 9 दिसंबर, 2024 को दी।
तापमान में होगा बदलाव
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद अगले 3 दिनों के दौरान इसमें कोई बदलाव की संभावना नहीं है।
कल से यह स्थिति
राज्य में 11 दिसंबर को सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रह सकता है। इसके बाद आमसामन साफ रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा।
यहां के लिए अलर्ट जारी
केंद्र के अनुसार 11 दिसंबर को राज्य के उत्तरी-पूर्व और दक्षिण-पूर्व भागों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रह सकता है। इसका असर दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में देखने को मिलेगा।
इसका रखें ख्याल
घना कोहरा छाए रहने पर महज कुछ दूर की जगह नहीं दिखती है। ऐसे में वाहन चलाते समय सावधानी बरते। तेज गति से वाहन नहीं चलाएं। बचाव और दूसरों को सतर्क करने के लिए लाइट का हमेशा प्रयोग करें।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj