झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी पहुंचीं दिल्ली, जानें वजह

झारखंड
Spread the love

रांची। दिल्ली में आयोजित चौथे मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन का शुक्रवार से शुभारंभ हुआ। मुख्य सचिवों का यह सम्मेलन, सहकारी संवाद को मजबूत करने, विकास एवं प्रगति हासिल करने की दिशा में केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने की दृष्टि से अयोजित किया गया है।

झारखंड में हेमंत सरकार की ओर से इस सम्मेलन में मुख्य सचिव अलका तिवारी, प्रधान सचिव योजना मस्त राम मीना, सचिव ग्रामीण विकास के श्रीनिवासन एवं सचिव उद्योग विभाग जीतेंद्र कुमार सिंह आदि विशेष पदाधिकारियों ने शिरकत की।

यहां बता दें कि यह सम्मेलन केंद्र एवं राज्य सरकारों के साझा विकास एजेंडा के सुसंगत प्रारूप तैयार करने के लिए किया जाता है। इसका प्रमुख उद्देश्य उद्धामिता को बढ़ावा देना, कौशल परक रोजगार सृजन कराना और अधिक जन मानस को लाभांश का दोहन कराना है। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य देश के प्रधानमंत्री, नीति आयोग, केंद्रीय मंत्रालय के साथ-साथ, राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश के प्रमुख प्रतिनिधियों एवं विशेषज्ञों के मध्य विचार विमर्श के आधार पर श्रेष्ठ कार्य प्रणाली को स्थापित करना है।

इस वर्ष इस सम्मेलन में व्यापक विषय विनिर्माण, सेवा, ग्रामीण गैर-कृषि, शहरी विकास, नवीनिकरण ऊर्जा, मिशन कर्मयोगी पर विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा कृषि में आत्म निर्भरता, खाद तेल एवं दालें, वृद्धि आबादी की देख भाल, अक्षय ऊर्जा और भारतीय पारंपरिक ज्ञान पर भी विचार विमर्श किया जायेगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX