प्रैक्टिसिंग सीए को कोड ऑफ़ एथिक्स का पालन करना जरूरी : जीपी शर्मा

झारखंड
Spread the love

  • दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की रांची शाखा में सेमिनार का आयोजन

रांची। दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की रांची शाखा ने चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के लिए अनिवार्य कोड ऑफ़ कंडक्ट और प्रोफेशनल एथिक्स विषय पर सेमिनार का आयोजन 15 दिसंबर को किया गया। इस सेमिनार को रांची के वरिष्ठ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स और रांची शाखा के पूर्व अध्यक्ष सीए जेपी शर्मा ने संबोधित किया।

सेमिनार के विषय के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा प्रैक्टिसिंग चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के लिए अपने प्रैक्टिस में यह ध्यान रखना चाहिए कि इंस्टीट्यूट के द्वारा निर्धारित की गयी कोड ऑफ़ कंडक्ट का हमेशा पालन करैं। उन्होंने बताया कि सीए इंस्टीट्यूट देश कि एकमात्र संस्था है, जो संस्‍था द्वारा निर्धारित किया गया कोड ऑफ़ कंडक्ट की अवहेलना पर अपने सदस्यों को दंडित करता है। अपने किसी भी सदस्य के बारे में शिकायत मिलने पर तत्काल सुनवाई करती है। इसी कारण एक चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की गौरवपूर्ण प्रतिष्ठता समाज, देश के साथ-साथ पूरे विश्व में एक जैसा है।

सीए जेपी शर्मा ने कहा कि‍ अभी कुछ वर्ष पूर्व इंस्टीट्यूट द्वारा चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के लिए नयी कोड ऑफ़ एथिक्स जारी किया गया है। इसमें मुख्यता तीन वॉल्यूम हैं। पहले वॉल्यूम में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के लिए अंतराष्ट्रीय मान्यताप्राप्‍त नैतिकता बनाये रखने के लिए दिशानिर्देश दिए गए है। दूसरे वॉल्यूम में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के लिए पहले से चली आ रही एथिक्स की स्टैंडर्ड को रखा गया है। तीसरे वॉल्यूम में अन्य तरह के स्टैंडर्ड रखे गए हैं। 

सेमिनार के आरम्भ में इंस्टीट्यूट की रांची शाखा के चेयरपर्सन सीए श्रद्धा बगला ने उपस्थित चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को सम्बोधित किया। कहा कि हर चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को इंस्टीट्यूट के द्वारा चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के लिए जारी किया गया। कोड ऑफ़ कंडक्ट की जानकारी आवश्यक है।  इस सेमिनार का संचालन इंस्टीट्यूट की रांची शाखा के सचिव सीए हरेन्दर भारती ने किया। इस सेमिनार का समापन रांची शाखा के कोषध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX