जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस साइंस क्विज प्रतियोगिता, विजेता पुरस्‍कृत

झारखंड
Spread the love

रांची। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस साइंस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 17 दिसंबर को किया गया। इसमें क्लास तीन से क्लास आठ तक के बच्चों ने भाग लिया। प्राचार्य डॉ सुनील कुमार की उपस्थिति में क्लास तीन से क्लास पांच तक के विद्यार्थियों का नेतृत्व सुश्री बेट्सी ने किया।

क्लास छह से क्लास आठ तक के विद्यार्थियों को श्रीमती रूपा सिंह ने लीड किया। विज्ञान क्विज़ प्रतियोगिता में बच्चों को विज्ञान संबंधी कई नई जानकारियां दी गई। स्कूल के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार ने विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया।

सीनियर विंग में विवेकानंद हाउस के मोहम्मद नबील और आर्यमन प्रथम विजेता रहे। द्वितीय विजेता राधाकृष्णन हाउस के प्रज्ञा और आदित्य रहे। तृतीय विजेता टेरेसा हाउस के शौर्य और नेहरान, जबकि चौथे स्थान पर टैगोर हाउस के यशवीर और पलक सिंह रहे।

जूनियर विंग में टैगोर हाउस के आयान और अविका प्रथम विजेता रहे। द्वितीय विजेता राधाकृष्णन हाउस के आरिका और शौर्य, तृतीय विजेता टेरेसा हाउस के नायशा और आर्यांश रहे। चौथे स्थान पर विवेकानंद हाउस के अंकुर और काव्या रहे।

इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार ने कहा कि आज हम समय के एक ऐसे दौर से गुज़र रहें हैं, जहां विज्ञान का नित नया प्रयोग और अनुप्रयोग हो रहा है। ये सारे प्रयोग जहां मानवीय हित में हो रहे हैं, वहीं इसके दुरुपयोग से हमें सावधान भी रहना होगा। हमें हमेशा विज्ञान के मानवतावादी पक्ष के प्रति जागरूक रहना होगा। ये हमें भी समझना होगा और अपने बच्चों को भी समझाना होगा। उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी बच्चों को शुभकामनाएं दीं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX