Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope Today : 30 दिसंबर, 2024

मेष

समस्याओं को दिमाग से बाहर खदेड़ दें। व्यापारी वर्ग पैसों के लेन-देन के प्रति सतर्क रहें। अधिकारियों से पूरा सहयोग मिलेगा। नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। घर व दोस्तों के बीच अपनी स्थिति सुधारने के बारे में सोचें। दूर की यात्रा करने से बचें। कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है।

वृष

व्यापार-व्यवसाय में सोच-समझकर निर्णय लें। घर में शुभकार्य होने के आसार बन रहे हैं। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत होगा। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। चापलूसों से सावधान रहें। व्यावसायिक मामलों में भावुकता से निर्णय ना लें। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी।

मिथुन

कीमती समय अपने पार्टनर को दें। पार्टनर को आपकी जरूरत है। स्वास्थ्य को नजरअन्दाज नहीं करें। धन लाभ के नए मार्ग खुलेंगे। किसी कानूनी विवाद में फंस सकते हैं। बेरोजगारों के लिये दिन शुभ समाचार ला सकता है। किसी धार्मिक स्‍थल पर जा सकते हैं।

कर्क

चोट व दुर्घटना से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। चिंता और तनाव संभव है। पूरा दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा। महत्वपूर्ण काम पूरा करेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। वाहन चलाते समय बेहद सतर्क रहें। अनजान लोगों से दोस्ती करते समय सावधान रहें।

सिंह

मन धर्म की ओर आकर्षित होगा। अध्यात्म में रुचि रहेगी। थकान रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। लेन-देन के मामले को लेकर परेशान रह सकते हैं। परिवार के सदस्यों से झगड़ा करने से बचें। बाधा दूर होकर लाभ होगा। कुछ शरारती लोग आपके काम में दखलअंदाजी करने की कोशिश करेंगे।

कन्या

विवाद को बढ़ावा नहीं दें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। योजना बनेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा साथ ही सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे। घर में शांति बनी रहेगी। खुद पर नियंत्रण रखे। आर्थिक कारणों से परेशान रहेंगे।

तुला

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कुछ लोग आपको अपमान करने और आत्मविश्वास को कम करने का प्रयास कर सकते हैं। पूरे उत्साह से काम करेंगे। निश्चित सफलता मिलेगी। बकाया वसूली होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। नए लोगों से मेलजोल फायदेमंद रहेगा। नए व्यक्ति से नजदीकियां बढ़ेगी।

वृश्चिक

प्यार के लिए समय बेहतरीन है। कई दिनों से चली आ रही बीमारी से आराम मिलेगा। कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। खर्च अधिक होने से तनाव रहेगा। जल्दबाजी न करें। विवेक का प्रयोग करें। जरूरी वस्तु गुम हो सकती है। परिवार के लोग आपसे थोड़े नाराज हो सकते हैं।

धनु

स्वास्थ्य पर ध्यान दें। छोटी परेशानियां आपको घेरे रहेंगी। स्वाभिमान बना रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। जोखिम लेने से हानि की आशंका है। अफवाहों से दूर रहें। बिजनेस में नुकसान होने की आशंका है। देर रात तक जागने से सेहत बिगड सकती है।

मकर

जल्द ही सफलता के द्वार खुलेंगे। विरोधियों को अपने राज ना बताएं। दिन चढऩे पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। व्यापार-व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होने के योग बन रहे हैं, काम बनने से उत्साहित नजर आएंगे। अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे।

कुंभ

किसी आनंदोत्सव का निमंत्रण मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। शरीर कष्ट संभव है। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। दिन खुशनुमा और शानदार होगा। स्वास्थ्य व प्रतिष्टा के प्रति सचेत रहें। समझदारी से काम लें। बातचीत कर मसले को सुलझाएं।

मीन

राजकीय सहयोग मिलेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। दौड़ धूप रहेगी। भाग्य साथ है। विविध उलझनों का सामना होगा। कठिन परिश्रम से जमीन-जायदाद संबंधी विवादों का समाधान मिलेगा। परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj