Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope Today : 29 दिसंबर, 2024

मेष

मानसिक सुख शांति मिलेगी। नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय में प्रगति होगी। आर्थिक क्षेत्र के प्रयास सफल होंगे। आध्यात्मिक विषयों में रुचि रहेगी। भाग्य पूरी तरह से मेहरबान रहेगा। अवसर का लाभ उठाएं।

वृष

वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। अजनबी लोगों पर भरोसा नहीं करें वर्ना लेने के देने पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल मानसिक बल देगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

मिथुन

घर परिवार के मामले में धन खर्च हो सकता है। शाम का समय मनोविनोद में बीतेगा। शेयर में निवेश करने से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में अच्छा तालमेल रहेगा।

कर्क

अचानक शुभ समाचार मिल सकता है। रुका हुआ धन मिलेगा। बुद्धि-विवेक से सफलता मिलेगी। नौकरी व्यवसाय में नई योजना पर काम शुरू करना अच्छा रहेगा। सहकर्मियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।

सिंह

शौक की चीजों पर पैसा खर्च कर सकते हैं। छोटी दूरी की यात्रा होगी। लाभ वाले मामले में जोखिम भी ले सकते हैं। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। दिन आनंद और उत्साह में बीतेगा। मिजाज रोमांटिक रहेगा।

कन्या

सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी की बातों पर ध्यान दें नहीं तो परिवार का माहौल बिगड़ेगा। करियर को लेकर सोच-विचार में रहेंगे। क्रोध अधिक आएगा, संयम से काम लें। वाद-विवाद और दूसरों के मामलों से दूर रहें।

तुला

कारोबार में लाभ होगा। कुछ कलात्मक काम भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में तालमेल और प्रेम बढ़ेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मेहनत और लगनशीलता से काम में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

वृश्चिक

धन लाभ हो सकता है। बिजनस और मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए कारोबार से संबंधित यात्रा लाभप्रद रहेगी। उत्साह और आनंद में वृद्धि होगी। प्रयास कीजिए। सोचे हुए काम पूरे होंगे। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा।

धनु

मित्रों और संबंधियों की खबर से आनंदित होंगे। पुराने अधूरे काम पूरा कर सकते हैं। बच्चों से खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। काम-काज में उत्साह बना रहेगा।

मकर

संभलकर कार्य व्यवहार करना होगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। गैर जरूरी खर्चे हो सकते हैं। दोपहर बाद बनता काम भी बिगड़ सकता है। दिन के पहले भाग में महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा कर लेना अच्छा रहेगा। पीपल को जल देना शुभ रहेगा।

कुंभ

लाभ मिलेगा। जोखिमपूर्ण निवेश भी आप कर सकते हैं। मित्रों और पुराने परिचितों के सहयोग से काम बन सकता है। दिन मंगलमय बीतेगा। मां लक्ष्मी की कृपादृष्टि बनी रहेगी। प्रयास करने से सफलता प्राप्त कर सकेंगे।

मीन

प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। सहयोग प्राप्त होगा। महिला मित्रों और संबंधियों से फायदा मिलेगा। दिन भर कार्य की व्यस्तता रहेगी। सामाजिक मामलों में सहभागी हो सकते हैं। मान-सम्मान, यश में वृद्धि होगी।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj