Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope Today : 25 दिसंबर, 2024

मेष

दूर की यात्रा न करें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। अजनबी लोगों पर भरोसा नहीं करें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखें, स्वास्थ्य खराब हो सकता है। परिजनों के साथ वाद-विवाद और व्यर्थ व्यय से बचें।

वृष

शेयर में निवेश से लाभ होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी के लिए प्रयास सफल होगा। आर्थिक लाभ और प्रवास की संभावना है। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। नए अवसर जीवन में परिवर्तन लाएंगे।

मिथुन

पराक्रम में वृद्धि होगी। मनोबल बढ़ेगा। अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा। बुद्धि-विवेक से सफलता मिलेगी। कम प्रयास में ही अच्छी सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी।

कर्क

मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। कलाकार एवं कारीगरों को उनकी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा। धन से संबंधित लाभ की संभावना रहेगी।

सिंह

वाद-विवाद में नहीं पड़ें। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। जोखिम वाले काम ना करें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। किसी बात को लेकर मन अशांत रह सकता है। दिन मिश्रित फलदायी होगा।

कन्या

मेहनत के अनुपात में लाभ प्राप्त होगा। नौकरी और व्यापार से संबंधित यात्रा सफल रहेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

तुला

धन प्राप्ति के विशेष योग हैं। यश, मान और सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सहयोग बढ़ेगा। मेहनत के अनुपात में लाभ मिलेगा। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे।

वृश्चिक

धन प्राप्ति के विशेष योग हैं। घर में सुख-शांति रहेगी। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग एवं कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। मनोरंजन कार्य पर खर्च हो सकता है। कारोबार में बेहतरी आएगी।

धनु

आकस्मिक धन खर्च की आशंका है। धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी। अनावश्यक खर्च से बचें। दोपहर से कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। परिजनों के साथ किसी बात पर विवाद नहीं करें।

मकर

जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ होगा। गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद ले सकेंगे। आय में वृद्धि के योग हैं। मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। दिन मंगलमय बीतेगा। विशेष लाभ के योग हैं।

कुंभ

प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं सहयोग प्राप्त होगा। पुराने अटके काम भी पूरा करने का प्रयास करेंगे। यात्रा सुखद रहेगी। कारोबार में लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। पूजा-पाठ से मन प्रसन्न रहेगा।

मीन

आर्थिक मामलों में भविष्य के लिए अच्छी प्लानिंग कर सकेंगे। नए वस्त्र और आभूषणों के पीछे धन व्यय होगा। अपनों का सहयोग मिलेगा। मित्र भी साथ देंगे। आध्यात्मिक सुख एवं शांति का वातावरण बना रहेगा। नए अवसर प्राप्त होंगे।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj