- Horoscope Today : 8 दिसंबर, 2024
मेष
मान सम्मान में वृद्धि होगी। काम में तरक्की होने से खुशी होगी। किसी को कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोले। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। वरिष्ठ सदस्य कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। सहयोगियों से कोई बात सोच समझकर बोले।
वृष
किसी काम में सोच समझकर हाथ बढ़ाने के लिए रहेगा। किसी मित्र की कोई बात बुरी लग सकती है। काम को लेकर अपने सहयोगियों से मदद लेनी पड़ेगी, जो आसानी से मिल जाएगी। संतान के पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नई प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।
मिथुन
दिन सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। काम में व्यस्त रहने के कारण आराम के लिए समय कम निकालेंगे, जिससे सेहत में गिरावट आ सकती है। जीवनसाथी को नई नौकरी को लेकर बाहर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आप पर पारिवारिक कामों का बोझ अधिक रहेगा।
कर्क
तरक्की की राह पर आगे बढ़ेगें। कामों में मनचाही सफलता मिलेगी, जिससे खुशी होगी। परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार के कारण मन थोड़ा परेशान रहेगा। बिजनेस में कोई पार्टनरशिप कर सकते हैं। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी। नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।
सिंह
दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में किसी पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन आदि का आयोजन हो सकता है। किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोले, नहीं तो उन्हें बुरी लग सकती है। कार्यक्षेत्र में बॉस जिम्मेदारियों का बोझ डाल सकते हैं।
कन्या
बाहर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं, जिसमें परिवार के सदस्यों से पूछकर जाना बेहतर रहेगा। विद्यार्थी किसी स्कॉलरशिप से संबंधित परीक्षा की तैयारी के लिए मेहनत करेंगे। उन्हें सफलता मिलने की संभावना है। भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा। बिजनेस में नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं।
तुला
दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। किसी काम में अपने भाइयों से मदद लेनी पड़ सकती है। पिता की कोई बात बुरी लग सकती है। संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। काम पूरा होने में समस्या आएगी। मान सम्मान में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
वृश्चिक
दिन धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। बिजनेस में यदि कोई योजना धन को लेकर रुकी हुई थी, तो वह भी आगे बढ़ सकती है। पार्टनरशिप के लिए किसी से हाथ बढ़ाना पड़ सकता है, जिसमें उनकी पूरी जांच पड़ताल अवश्य करें। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
धनु
किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। संतान की संगति पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। पिता की सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा, क्योंकि उसमें कुछ कमी आ सकती है। उनका कोई पुराना रोग उभर सकता है। कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है।
मकर
दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। साथी उनके लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। एक साथ कई काम हाथ लगने से व्याकुलता बढ़ेगी, लेकिन उससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके सभी कामों को आसानी से कर पाएंगे।
कुंभ
कामों में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। किसी नई नौकरी का ऑफर भी मिल सकता है। किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। संतान को यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरे उतरेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कुछ जनसभाएं करने का मौका मिलेगा।
मीन
अपने मनमौजी स्वभाव के कारण भी कार्यक्षेत्र में कुछ गड़बड़ी कर सकते हैं, जिससे बॉस प्रमोशन पर रोक लगा सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देने से बचें। राजनीति में आप बहुत ही सोच समझकर कदम बढ़ाएं, क्योंकि वहां काफी विरोधी होने की आशंका है।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj