- Horoscope Today : 7 दिसंबर, 2024
मेष
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। त्याग भावना से अत्यन्त आत्मसंतुष्टि मिलेगी। समर्पण का भाव रहेगा। किसी मांगलिक समारोह में जाने का अवसर मिल सकता है। गुस्सा त्याग करने से ही सकारात्मकता आएगी। आर्थिक सहायता में भी देरी हो सकती है। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष
किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित होंगे, जो आपकी रुचियों और इच्छाओं एवं जुनून को साझा करेगा। आपने किसी के साथ गलत किया है, तो हमेशा अपनी गलती मानकर माफी मांगना ही बेहतर होगा। आपके पश्चाताप को समझा जाएगा। माफ किए जाएंगे।
मिथुन
जिन लोगों से मिलेंगे, उनके लिए प्रेरणा होंगे। आपकी फुर्तीली ऊर्जा और आपके चारों ओर प्रेम एवं सुंदरता उन्हें प्रोत्साहित करती है। भाग्यशाली साबित हो सकते है, परंतु छोटे से काम के लिये भी जोर लगाना होगा या बहुत प्रयास करना होगा। नशा से दूर रहने की जरूरत है।
कर्क
इरादो से संबंधित पुस्तकों का संदर्भ लें। यह पुस्तकें आपको यशस्वी योजनायें बनाने में मार्गदर्शन करेगी। सामान्य तौर पर चुस्त और प्रबल हैं, परंतु पिछले कुछ दिनो सें व्यस्तता के कारण हो रही थकावट आपको सुस्त कर देगी। पर्याप्त आराम करें, जिससे ठीक हो जाएंगे।
सिंह
दिन सामान्य रहेगा। किसी को अनचाही सलाह या तारीफ देने से बचें। मान सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। घरेलू समस्या का समाधान करने के लिए उसमें शामिल सभी लोगों की राय लेनी चाहिये। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कन्या
आपका मजाकिया स्वभाव मित्रों और दूसरे लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय बनाता है। नुकसान पहुंचाने का कारण बने व्यक्ति पर दया दिखाना या उसे माफ करना मुश्किल होगा। ऐसा करने के लिए अत्यधिक समझ की आवश्यकता होती है। किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।
तुला
भावनाओं और मनोभावों को उस व्यक्ति के सामने स्पष्ट एवं खुले रूप से व्यक्त करें, जिससे आकर्षित हैं। अस्वीकृति से भयभीत नहीं हों। कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी बौद्धिकता और विश्लेषणात्मक शक्तियों के साथ सभी का समाधान करने में सक्षम होंगे।
वृश्चिक
एक बार पुन: दीर्घकालिक स्वप्न पर कार्य करने का प्रयास कर सकते हैं। कभी भी देरी नहीं है। सपनों को पहले की अपेक्षा पूरा करना अधिक आसान हो सकता है। प्रेमी के सामने प्रेम की प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं है। बस आगे बढ़िए और प्रस्ताव दीजिए।
धनु
आपका मजाकिया स्वभाव मित्रों और दूसरे लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय बनाता है। नुकसान पहुंचाने का कारण बने व्यक्ति पर दया दिखाना या उसे माफ करना मुश्किल होगा। ऐसा करने के लिए अत्यधिक समझ की आवश्यकता होती है। किसी को अनचाही सलाह या तारीफ देने से बचें।
मकर
महिलाएं जिन पार्टियों या फंक्शनों में उपस्थित होंगी, उनमें वे आकर्षक और लोकप्रिय होंगी। संपत्ती के बारे में या कोई घरेलू समस्या का समाधान करने के लिए उसमें शामिल सभी लोगो की राय लेनी चाहिये। कुछ समय अपने अहंकार को दूर रखें। नशा से दूर रहें।
कुंभ
घर में किसी सदस्य की सेहत अकस्मात ख़राब होने या पुराने रोग के बढ़ने से भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। कार्य क्षेत्र पर भी आर्थिक कारणों से कार्य अटक सकते हैं। उधार की वसूली में परेशानी आएगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलने से थोड़ी राहत मिलेगी। कर्ज लेना पड़ सकता है।
मीन
भावनात्मक रूप से कठिन समय चल रहा है। आपके हृदय के घाव भरने में थोड़ा और समय लगेगा। अपने लोगों से करुणा एवं सहानुभूति प्राप्त होगी। जल्द ही यह समय भी निकल जाएगा। निष्क्रियता एवं थकावट महसूस करेंगे। सहजता से क्षुब्ध भी हो जायेंगे।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj