राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पुस्‍तक का किया विमोचन

झारखंड
Spread the love

रांची। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के 100वें जन्मदिन के अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, डोरंडा महाविद्यालय के प्राचार्य राजकुमार शर्मा, वोकेशनल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अटल पांडेय ने ने पुस्तक ‘प्रैक्टिकल जावा प्रोग्रामिंग : कॉन्‍सेप्‍ट एंड इट्स एप्‍लीकेशन’ का विमोचन ऑनलाइन माध्यम से किया। इस पुस्तक का लाभ बीएससी कम्प्यूटर साइंस, बीसीए एवं जावा पढ़ने वाले छात्रों को होगा। यह पुस्तक अमेजन पर उपलब्ध है।

पुस्‍तक के लेख प्राध्यापक अंशुमन मिश्रा और प्राध्यापक अवधेश कुमार हैं। इसकी कीमत 18 डॉलर है। ई पत्रि‍का 90 रुपये में डाउनलोड किया जा सकता है। यह पुस्तक रांची विश्वविद्यालय और ऑटोनॉमस कॉलेज के बीसीए के सिलेबस के आधार पर लिखी गई है।

यह बुक के ऑथर प्रो अवधेश कुमार ने बताया कि यह पुस्‍तक विद्यार्थियों की समस्या एवं जरूरत को देखते हुए लिखी गई है। विद्यार्थी इसे ऑनलाइन के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी कीमत 3.25 डॉलर है। यह पुस्तक की डिमांड इंटरनेशनल सीड अमेजन होने के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खरीदी और पढ़ी जा सकती है। अभी तक 75 प्रति पुस्तक ई बुक के माध्यम से बिक चुकी है। प्रो अंशुमन मिश्रा डोरंडा महाविद्यालय के एमसीए और प्रो अवधेश कुमार बीसीए विभाग में प्राध्यापक हैं।

वोकेशनल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अटल पांडेय ने दोनों प्राध्यापकों को शुभकामना दी। कहा कि छात्र हित में पुस्तक लिखने से उनकी पढ़ाई आसान होती है। अन्य शिक्षकों को भी छात्र हित में पुस्तकें लिखना चाहिए। इस कार्यक्रम में बीएड के प्राध्यापक डॉ मनोज कुमार, आराधना मिश्रा आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX