तूफान ‘फेंगल’ को लेकर आई अच्‍छी खबर, झारखंड में इस दिन तक रहेगा असर

नई दिल्ली देश मौसम
Spread the love

नई दिल्‍ली। चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ को लेकर अच्‍छी खबर आई है। उत्तरी तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी पर चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ पिछले 6 घंटों के दौरान व्यावहारिक रूप से स्थिर रहा। यह 1 दिसंबर, 2024 को सुबह 5.30 बजे पुडुचेरी के करीब, कुड्डालोर से लगभग 30 किमी उत्तर में, विल्लुपुरम से 40 किमी पूर्व में और चेन्नई से 120 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम पर केंद्रित था।

तूफान के धीरे-धीरे पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 6 घंटों के दौरान धीरे-धीरे कमजोर होकर उत्तरी तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी पर एक गहरे दबाव में तब्दील होने की संभावना है। चेन्नई और कराईकल में डॉपलर मौसम रडार द्वारा प्रणाली की लगातार निगरानी की जा रही है।

रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि चक्रवाती तूफान का असर झारखंड में 4 दिसंबर तक देखने को मिलेगा। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, खूंटी आदि जिलों में इसके कारण हल्‍की बारिश हो सकती है। रांची सहित राज्‍य के मध्‍य भागों में स्थित जिलों में बूंदाबांदी होने की उम्‍मीद है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX