कानूनी संबंधी जानकारी के लिए डालसा कार्यालय करें संपर्क : प्रधान न्यायाधीश

झारखंड
Spread the love

  • मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर में महिला समूह को 4.44 करोड़ दिया

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने जिला प्रशासन के सहयोग से सदर प्रखंड परिसर स्थित नए टाउन हॉल में मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर 8 दिसंबर को लगाया। शिविर का शुभारंभ प्रधान न्यायाधीश (कुटुंब न्यायालय) सुभाष, पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां, डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, एसडीओ अमित कुमार, प्रभारी डालसा सचिव श्रीमती अर्चना कुमारी और सदर प्रखंड बीडीओ गौरी शंकर ने किया।

इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश (कुटुंब न्यायालय) ने कहा कि सशक्तिकरण का अर्थ सरकार द्वारा चलाई योजनाओं का लाभ लोगों को मिल जाना है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को कानूनी संबंधी जानकारी चाहिए तो वे डालसा कार्यालय में आकर संपर्क कर सकते हैं। उन्हें कानून संबंधित उचित सलाह दी जाएगी। उन्होंने 14 दिसंबर को व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी लोग लोक सेवा के लिए निरंतर लगे हुए है। किसी प्रकार की समस्या होने पर बिना डर और घबराहट के स्थानीय थाना जाएं। कई टॉल फ्री नंबर जारी किए गए हैं, उसमें बात करें। यदि जाने में असमर्थ हैं तो ऑनलाइन या फोन में माध्यम से शिकायत करें। समस्या का समाधान किया जाएगा।

प्रभारी डालसा सचिव अर्चना कुमारी ने कहा कि जानकारी के आभाव में लाभुक योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते है। शिविर में दी गई विधिक जानकारी को अपने तक सीमित नहीं रखें। अपने क्षेत्र के लोगों को इसके बारे में बताए।

शिविर में लगभग 350 लाभुकों के बीच विभिन्न योजनाओं के साथ परिसंपति का वितरण किया गया। महिला समूह के बीच 4.44 करोड़ रुपए की परिसंपति का वितरण किया गया। मनरेगा अंतर्गत 9 लाभुकों के बीच गाय/सूकर शेड निर्माण के लिए 11,16,024 रुपए, मनरेगा अंतर्गत 6 लोगों को नया जॉब कार्ड, अबुआ आवास योजना अंतर्गत 5 लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत 5 लाभुकों का गृह प्रवेश, बीज का वितरण, जन्म प्रमाण पत्र, सावित्री बाई फूले समृद्धि योजना सहित अन्य योजनाओं का वितरण किया गया।

जिले के विभिन्न प्रखंडों में भी शिविर का आयोजन किया गया। किस्को प्रखंड में डिप्‍टी चीफ एलएडीसीएस नारायण साहू, सहायक एलएडीसीएस सुदामा साहू, कुडू प्रखंड में अधिवक्ता सह मध्यस्त प्रवीण भारती और मध्यस्त युगल किशोर, सेन्हा प्रखंड में डिप्‍टी चीफ एलएडीसीएस उमेश साहू, भंडरा प्रखंड में सहायक एलएडीसीएस श्रीमती इंद्राणी कुजूर, पेशरार प्रखंड में अधिवक्ता सह मध्यस्थ लाल धर्मेंद्र देव और कैरो प्रखंड में एलएडीसीएस चीफ नसीम अंसारी और सहायक एलएडीसीएस भूपेंद्र कुमार उपस्थित रहे।

किस्को प्रखंड में 1368 लाभुकों में विभिन्न योजनाओं के साथ 35 लाख रुपए की परिसंपति, सेन्हा प्रखंड में 51 लाभुकों में विभिन्न योजनाओं के साथ 3,29,000 रुपए की परिसंपति, कैरो प्रखंड में 179 लाभुकों में विभिन्न योजनाओं के साथ 13,48,500 रुपए की परिसंपति, कुडू प्रखंड में 169591 लाभुकों में विभिन्न योजनाओं के साथ 31,11,60,816 रुपए की परिसंपति, भंडरा प्रखंड में 62 लाभुकों में विभिन्न योजनाओं के साथ 34,76,204 रुपए की परिसंपति का वितरण किया गया।

मौके पर निलेश तिर्की, स्वाति नम्रता एक्का, पीएलवी नेम्हंति मिंज, गौतम लेनिन, दुखिता मिंज, रोहित कुमार, छाया देवी, रवि कुमार, देवमनी कुमारी, अमित दुबे, सदर प्रखंड के कर्मी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX