देश भर की महिला इतिहासकारों का महाधिवेशन रांची में 11 जनवरी से

झारखंड
Spread the love

रांची। इतिहास संकलन समिति, झारखंड की बैठक 22 दिसंबर को हुइ। इसमें अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना, नई दिल्ली के राष्ट्रीय महासचिव हेमंत धींग मजूमदार मुख्य रूप से उपस्थित हुए। यह बैठक ऑनलाइन की गई। बैठक में रांची में 11 और 12 जनवरी को होने वाले भारतीय महिला इतिहासकारों के सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा की गई।

इस क्रम में यातायात व्यवस्था, आवास व्यवस्था, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा व्यवस्था प्रकाशन, भोजन व्यवस्था आदि पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में हेमंत धींग मजूमदार द्वारा बहुमूल्य परामर्श दिए गए। आगे काम करने की बात की गई।

ऑनलाइन मीटिंग में इतिहास संकलन समिति के बिहार-झारखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ राजकुमार के अतिरिक्‍त क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ सुरेश पाण्डेय, डॉ अनुराधा राजहंस, प्रांतीय अध्यक्ष डॉ दिवाकर मिंज, सचिव पंकज कुमार, डॉ मनीषा कुमारी, डॉ संजय कुमार, बैजयंती रानी, हेमराज, वीपिन, शुभ्रा लकड़ा, किरण गुप्ता, प्रिया टोप्पो, डॉ नेहा नुपूर इत्यादि उपस्थित रहे। धन्यवाद समिति, झारखंड के महामंत्री डॉ मृत्युंजय कुमार ने किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX