विश्वजीत कुमार रंजन
केतार (गढ़वा)। देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर केतार प्रखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर सिंह एवं झामुमो कार्यकर्ताओ ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह का निधन देश के लिए बड़ी क्षति है। उनकी जगह कोई नहीं ले सकता। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर केतार में झामुमो कार्यकर्ताओ ने शोक व्यक्त किया है।
झामुमो कार्यकर्ता संजय सिंह ने डॉ मनमोहन सिंह के निधन को देश के लिए बड़ी क्षति बताया है। उन्होंने कहा है कि डॉ सिंह ने भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान किया था। विश्व में आर्थिक मंदी के दौर में भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत स्थिति में बनाए रखने वाले दूरदर्शी प्रधानमंत्री के रूप में वे हमेशा याद किए जाऐंगे। उनके कार्यकाल में भारत आर्थिक रूप से बहुत मजबूत हुआ था।
इस अवसर पर कामेश्वर सिंह, युवा अध्यक्ष छोटन सिंह ने भी विचार रखें। उन्होंने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह जैसा विद्वान दूसरा नहीं दिखता है। ऐसे व्यक्तित्व की कमी खलेगी। उन्हें देश कभी नहीं भूल सकता है।
मौके पर सूर्य नाथ सिंह, श्रीराम सिंह, गोपाल विश्वकर्मा, बिंदु राम, महेंद्र पाल, जसमुदीन अंसारी, रामबिचार साहू, सुनील राम, राजनाथ राम, ईस्वरी बैद,सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX