सीसीएल में सीआईएल अंतर कंपनी वालीबॉल प्रतियोगिता कल से

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। सीसीएल में सीआईएल अंतर कंपनी वालीबॉल प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन रांची के कांके रोड स्थित गांधीनगर क्रीड़ांगन में 22 से 24 दिसंबर, 2024 तक किया जा रहा है। 

इस प्रतियोगिता में सीआईएल की आनुषंगिक कम्पनियां और एससीसीएल, तेलंगाना की टीमें भाग ले रही हैं। इस प्रतियोगिता के सारे मैच दूधिया रोशनी में में आयोजित किए जायेंगे। इस प्रतियोगिता का तकनीकी संचालन झारखंड वालीबॉल संघ के नेतृत्व में किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता का उद्घाटन 22 दिसंबर को शाम 6 बजे किया जाएगा। मुख्य अतिथि सीसीएल के निदेशक (तकनीकी–संचालन) हरीश दुहान और मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार होंगे।

सीआईएल अंतर कंपनी वालीबॉल प्रतियोगिता का समापन समारोह 24 दिसंबर, 2024 को होगा। समारोह के मुख्य अतिथि सीसीएल के अध्यक्ष सह–प्रबंध-निदेशक नीलेंदु  कुमार सिंह होंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX