सीसीएल अंतर-क्षेत्रीय हॉकी प्रतियोगिता-2024 : हजारीबाग क्षेत्र विजेता

झारखंड
Spread the love

रांची। सीसीएल ने अंतर-क्षेत्रीय हॉकी प्रतियोगिता-2024 का आयोजन 26 से 29 दिसंबर, 2024 तक अरगडा क्षेत्र के गिद्दी-सी फुटबॉल स्टेडियम में हुआ। इस टूर्नामेंट में सीसीएल के विभिन्न कमांड क्षेत्रों की 12 टीमों ने भाग लिया। सभी मैच लीग प्रारूप में खेले गए। टूर्नामेंट का उद्घाटन 26 दिसंबर को अरगडा क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार झा ने किया।

सेमीफाइनल मुकाबले 28 दिसंबर को हुए। इसमें बरका सयाल क्षेत्र और हजारीबाग क्षेत्र की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

29 दिसंबर को फाइनल मुकाबले और समापन समारोह का आयोजन गिद्दी-सी फुटबॉल मैदान में हुआ। हजारीबाग क्षेत्र की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए बरका सयाल क्षेत्र की टीम को 1-0 से पराजित कर चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

समापन समारोह के दौरान सीसीएल के निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्र की उपस्थिति में हजारीबाग क्षेत्र को अगले वर्ष के सीसीएल अंतर-क्षेत्रीय हॉकी महोत्सव की मेजबानी की जिम्मेदारी सौंपी गई। निदेशक ने खिलाड़ी, कोच और सभी सहभागी टीमों को खेल भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

व्यक्तिगत पुरस्कार और सम्मान

  • मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का खिताब हजारीबाग क्षेत्र के आनंद कुमार ने जीता।
  • सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार हजारीबाग क्षेत्र के गुणीलाल मांझी को दिया गया।
  • सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर का सम्मान बरका सयाल क्षेत्र के रमेश हांसदा को मिला।
  • सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर का पुरस्कार बरका सयालक्षेत्र के राजू मुर्मू को प्रदान किया गया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX