जेएसएससी सीजीएल में अनियमितताओं के खिलाफ भाजयुमो का संघर्ष रहेगा जारी

झारखंड
Spread the love

  • भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्यशाला में लिया गया निर्णय

रांची। जेएसएससी सीजीएल में हो रही अनियमितताओं के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का संघर्ष जारी रहेगा। उक्‍त उक्‍त भाजयुमो की 20 दिसंबर को भाजपा मुख्यालय में हुई कार्यशाला में लिया गया। इसमें प्रदेश भर के सभी पदधारी, जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी उपस्थित रहे। कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और वंदे मातरम गीत के साथ हुआ।

प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला

इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) कर्मवीर सिंह का अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। उन्‍होंने विधानसभा चुनाव में भाजयुमो के संघर्ष और प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। कहा कि परिवर्तन चौपाल के माध्यम से गांव-गांव जाकर सरकार की विफलताओं को उजागर किया गया।

आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा

  • युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए 60 लाख नए सदस्यों को शामिल करने का लक्ष्य तय किया गया।
  • राज्य के विभिन्न विद्यालयों और कॉलेजों में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाएगा। इसमें शहीदों के बलिदान की कहानियां साझा की जाएंगी।
  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को पर सभी बूथों पर सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

हार-जीत राजनीति का हिस्सा

महामंत्री (संगठन) कर्मवीर सिंह ने कहा कि हार-जीत राजनीति का हिस्सा है। पिछले चुनाव में भाजपा ने बेहतर प्रदर्शन किया। आगामी समय में और भी मजबूत बनकर उभरेगी।

पांच जिलों के अध्‍यक्ष सम्‍मानित

परिवर्तन चौपाल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 5 जिलों के अध्यक्षों को मोमेंटो और शाल देकर सम्मानित किया गया।

युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

भाजयुमो प्रदेश प्रभारी विनय जायसवाल ने संगठन में 15 लाख नए कार्यकर्ताओं को शामिल करने का लक्ष्य दिया। उन्होंने कहा कि जेएसएससी सीजीएल में हो रही अनियमितताओं के खिलाफ भाजयुमो का संघर्ष जारी रहेगा।

कार्यशाला में ये मौजूद

बैठक का संचालन भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रुपेश सिन्हा और धन्‍यवाद प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे ने किया। कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव मुंडा, अमन यादव, प्रदेश मंत्री पवन पासवान, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रिंस कुमार, दिवकांत दुबे और एकता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX