विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल ने अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर रंका मोड़ पर सदस्यता अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौक़े पर पूर्व सांसद घूरन राम, भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, महामंत्री संतोष दुबे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज गुप्ता, विनोद चंद्रवंशी, मुरली श्याम सोनी, विश्वनाथ ठाकुर, मीना देवी, धनंजय गोंड उपस्थित थे।
विधायक ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन बाबू के रूप में जाने जाते थे। उनकी जयंती पर नगर मंडल द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुआत करना ख़ुशी की बात है। भाजपा के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी थे। गढ़वा विधानसभा को जो लक्ष्य मिला है, उसे पूरा करेंगे। विधायक ने लोगों से अपने मोबाइल से 8800002024 पर मिस्ड कॉल कर सदस्य बनने की अपील की।
पूर्व सांसद घूरन राम ने कहा कि संगठन द्वारा जो भी दिशा निर्देश जिला को दिया जा रहा है, सभी को पूरा किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा अटल बिहारी बाजपेयी की 100वीं जयंती हम सभी मना रहे हैं। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एक साल सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
मौक़े पर सत्येंद्र सोनी, मनोज महतो, बंधु राम, सन्नी चन्द्रवंशी, रिंकू तिवारी, विशाल गुप्ता, संतोष ठाकुर, संतोष कश्यप, टिनकु गुप्ता, राजू महतो, आनंद महतो, संतोष ठाकुर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX