एड्स छूने या साथ बैठने से नहीं फैलता है : सुमन ठाकुर

झारखंड
Spread the love

  • विश्व एड्स दिवस पर डालसा का कार्यक्रम

रांची। झालसा के निर्देश और न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष, डालसा के मार्गदर्शन में मांडर प्रखंड के मुड़मा गांव में विश्व एड्स दिवस के अवसर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन 1 दिसंबर को किया गया। इस कार्यक्रम में पीएलवी सुमन ठाकुर, पूनम देवी व अन्य उपस्थित थे।

विश्व एड्स दिवस के अवसर पर डालसा के कार्यरत पीएलवी सुमन ठाकुर ने कहा कि एड्स एक जानलेवा बीमारी हैं। एड्स से बचाव के लिए सरकार द्वारा कई लाभकारी याजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी के साथ बैठने या छूने से एड्स नहीं फैलता है। एड्स के रोगी के साथ सम्मान के साथ पेश आये, ना कि उनके साथ दुव्यर्वहार करें।

डालसा के पीएलवी नूनम देवी ने कहा कि एचआईवी व एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रत्येक वर्ष 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को इस भयावह बीमारी के प्रति जागरूक करना है, ताकि इस बीमारी के संक्रमण से लोगों को बचाया जा सके।

यह भी ज्ञात हो कि रिम्स में भी समय-समय पर डालसा के पीएलवी द्वारा एड्स दिवस के अवसर पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। लोगों को जागरूक किया जाता है। डालसा का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर और एड्स से बचाना भी है।

अंत में डालसा के पीएलवी सुमन ठाकुर और पूनम देवी के द्वारा ग्रामीणों को बीच एड्स से संबंधित पम्पलेट और लिफलेट भी बांटे गये।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX