गुमला। चैनपुर थाना क्षेत्र के डहुडरदगांव और मालम के बीच स्थित पुल के नीचे गिरने से जयदीप लकड़ा (20 वर्ष) की मौत हो गई। उनका साथी जीतवाहन कुमार (उम्र 18 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों डहुडरगांव के थे वे। नशे की हालत में थे और हेलमेट भी नहीं पहने हुए थे।
डहुडरगांव और मालम नीवाटोली के बीच स्थित पुल के नीचे गाड़ी सहित दोनों गिर गए। बताया जाता है कि दोनों दोस्तों ने शराब के नशे में बाइक चलाते समय नियंत्रण खो दिया और पुल से नीचे गिर गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत चैनपुर थाना प्रभारी को सूचना दी। चैनपुर थाना के एसआई अशोक कुमार अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एंबुलेंस को सूचित किया।

जयदीप की मौके पर ही मौत हो गई थी, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डॉ धर्मनाथ ठाकुर ने उसे मृत घोषित किया। जीतबाहन को गंभीर चोटों के साथ गुमला सदर अस्पताल रेफर किया गया। चैनपुर थाना प्रभारी कुंदन चौधरी ने लोगों से अपील की है कि वे रोड सेफ्टी के नियमों का पालन करें। नशे में गाड़ी नहीं चलाएं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX